इराक़ की राजधानी बग़दाद सहित दूसरे स्थानों पर हुए श्रंख्लाबद्ध आतंकवादी हमलों में कम से कम 47 व्यक्ति मारे गए और दर्जनों घायल हुए।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बग़दाद के काज़ेमिया क्षेत्र के उत्तरी दोलाई इलाक़े में एक व्यापारिक क्षेत्र में दो कार बम का धमाका हुआ जिसमें 14 व्यक्ति मारे गए और 34 घायल हुए। पूर्वी बग़दाद के तालेबिया इलाक़े में एक आत्मघाती ने विस्फोटक पदार्थ से लदी कार पुलिस चौकी से टकरा दी जिसमें 7 पुलिसकर्मी और पांच आम नागरिक हताहत हुए जबकि उत्तरी हुर्रिया इलाक़े में एक बम के धमाके में 6 लोग हताहत और 16 अन्य घायल हुए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बग़दाद के उत्तरी इलाक़े शोला में एक आवासीय क्षेत्र पर मोर्टर गोले लगने से 6 व्यक्ति मारे गए।
इस बीच पुलिस के अनुसार बग़दाद से 30 किलोमीटर दक्षिण में स्थित महमूदिया इलाक़े में कार बम के धमाके में 7 व्यक्ति मारे गए। इसी प्रकार महमूदिया में वाहन से गश्त कर रहे सैनिकों के मार्ग में हुए बम धमाके में 2 सैनिक हताहत हुए।
इराक़ में पिछले कुछ महीनों से सुरक्षा स्थिति और ख़राब हो गयी जबसे तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने जिसमें बड़ी संख्या में विदेशी आतंकवादी शामिल हैं, इस देश के उत्तरी और पश्चिमी भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार सिर्फ़ सितंबर में इराक़ में आतंकवादी हमलों में 1110 व्यक्ति मारे गए। आईएसआईएल ने जनसंहार और लोगों के सिर काटने सहित अपने क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में ऐसे अपराध किए हैं कि मानवता शर्मा जाए।
पश्चिमी सरकारों और उनके क्षेत्रीय घटकों ने सीरिया में बश्शार असद के ख़िलाफ़ लड़ने वाले मिलिटेंट्स की मदद करके आईएसआईएल के बढ़ने में योगदान दिया। जार्डन के जानकार अधिकारियों ने बताया कि आईएसआईएल के मिलिटेंट्स ने जार्डन में 2012 में एक गुप्त छावनी में अमरीकी सरकार की मदद से भारी और हल्के हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली।
17 अक्टूबर 2014 - 19:10
समाचार कोड: 645008
इराक़ की राजधानी बग़दाद सहित दूसरे स्थानों पर हुए श्रंख्लाबद्ध आतंकवादी हमलों में कम से कम 47 व्यक्ति मारे गए और दर्जनों घायल हुए।